बैठक में भूख हड़ताल करने का लिया निर्णय
चाईबासा|भूतपूर्व सैनिकोंकी मासिक बैठक कोषागार परिसर में रविवार को सनातन जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों विधवाओं को पेंशन के बारे में जानकारी दी गई। भूतपूर्व सैनिक समन्वय समिति के अध्यक्ष गुना देवगम ने अफसोस जताते हुए कहा कि बार-बार बैंकों के अधिकारी सरकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे है। इससे पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक सरकार ने एक रैंक, एक पेंशन लागू नहीं किया है। वहीं 1983 से सरकार की टालमटोल की नीति से परेशान होकर भूतपूर्व सैनिकों ने 6 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। इस बैठक में 50 से अधिक पेंशनर उपस्थित थे।