हेडमास्टर-शिक्षकों का कटा वेतन
विद्यालयोंमें शिक्षण व्यवस्था सुधारने इसका अनुपालन सही तरीके से हो सके इस दिशा में क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक रजनीकांत वर्मा ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को वे खूंटपानी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो विद्यालय में ताला लगा पाया। जिसके बाद वर्मा ने स्कूल के हेड मास्टर समेत सभी शिक्षकों कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। विद्यालय को बंद रखने के मामले में सभी शिक्षक कर्मियों को स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है। मंगलवार को आरडीडीई ने जिला के बेहतर प्रोजेक्ट स्कूल माने जाने वाले विद्यालय की स्थिति देखने के लिए अपराह्न 3.35 बजे विद्यालय पहुंचे। जहां ताला बंद रहने से वे दंग रह गए। जिसके बाद वे कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई करते हुए सभी के एक दिन के वेतन काटने का निर्देश जारी किया।
कार्रवाई संख्या : 3
बीईईओबीपीओ का वेतन रुका
आरडीडीईद्वारा 6 फरवरी को सरायकेला प्रखंड संसाधन केद्र का औचक निरीक्षण करने के दौरान वहां कई गड़बड़ियों को पाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सरायकेला के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के वेतन को रोकने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही बीआरसी केंद्र के लेखापाल को वित्तीय नियमितता बहाल रखने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी गई है। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि बालक मध्य विद्यालय के पूर्व हेडमास्टर के द्वारा विद्यालय भवन निर्माण के लिए 12 लाख 15 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। जबकि भवन का निर्माण नहीं कराया गया है। आरडीडीई ने सरायकेला के जिला शिक्षा अधीक्षक से भवन निर्माण कराने के लिए क्या कार्रवाई की गई है इसे बताने के लिए कहा गया है। बीआरसी केंद्र में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी अग्रिम के समायोजन में भी गड़बड़ी पाई गई थी
कार्रवाई संख्या : 2
डीएसईसे मांगा गया जवाब
सारंडाके तिरिलपोसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्कूल उपायुक्त के निर्देश के बाद भी स्कूल खोलने के लिए किसी भी तरह की पहल नहीं किए जाने की खबर छपने के बाद आरडीडीई ने मामले को गंभीरता से लिया है। मंगलवार के अंक में सारंडा के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी पर भी आफत शीर्षक के नाम से भास्कर में छपी थी। जिसमें जिला परियोजना पदाधिकारी के दौरे के बाद भी स्थिति में बदलाव नहीं होने की बात का खुलासा हुआ। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरडीडीई ने जिला शिक्षा अधीक्षक को स्कूल क्यों नहीं खुल रहा है इसके खोलने के लिए क्या कार्रवाई की गई है दो बिंदुओं पर नोटिस जारी किया है। भविष्य में स्कूल लगातार खुली रहे इसके लिए तत्परता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश भी दिया है।
आरडीडीई का कार्यालय।