पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनते ही टूटने लगी चार किलोमीटर की सड़क

बनते ही टूटने लगी चार किलोमीटर की सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| सदरप्रखंड अंतर्गत हरिला पंचायत के मुखिया ने पांपाड़ा चौक से हिरला तक 4 किमी सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को सौंपे पत्र में कहा है कि आरईओ द्वारा बनाई इस सड़क पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसका काम घटिया किस्म का हुआ है कि अभी से ही गिट्टी, पत्थर उखड़ना शुरू हो गया है। इस पर गाड़ी और साइकिल चलना तो दूर पैदल चलने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क को बनाने के क्रम में सरकारी राशि का गबन करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही कहा है कि आरईओ के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता संवेदक की मिली भगत से खर्च राशि को अंकित किया गया है।