पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेंबर ने तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा

चेंबर ने तैयार की कार्यक्रम की रूपरेखा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। चेंबरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यसमिति की 61 वीं बैठक मंगलवार को सनसाईन रेस्टूरेंट में चेंबर अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक चेंबर की विधिक जागरूकता समिति के चेयरमेन विकास दोदराजका को झारखंड राज्य बाल श्रमिक आयोग के सदस्य बनाऐ जाने पर उन्हें बुके देकर बधाई दी गई। इस अवसर पर पिछली बैठक की सम्पुष्टि की गई और सभी समितियों के चेयरमेन द्वारा विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव दिए गए। वहीं, आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की गई। बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष प्रकाश प्रसारी, सचिव नितिन प्रकाश, संस्थापक अनुप सुलतानियां, संयुक्त सचिव संजय दोदराजका एवं प्रदीप सिंह, अनिल खिरवाल, विनोद दाहिया, मुकेश मोदी, मनोज अग्रवाल, आलोक बीट, विकास दोदराजका जयप्रकाश मूधंडा, आनंद वर्धन प्रसाद, विमान पाल, यशपाल सिंह, पवन खिरवाल, दिलीप खंडेलवाल, सुनील दोदराजका, अनुराग प्रसाद एवं दीपक शर्मा उपस्थित थे।