पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू के बीएड कॉलेज एनसीटीई के समक्ष मजबूती से रखेंगे पक्ष

केयू के बीएड कॉलेज एनसीटीई के समक्ष मजबूती से रखेंगे पक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केयूके 6 अंगीभूत कॉलेजो पर नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन के निर्धारित मानदंड को पूरा नहीं करने के कारण इन कॉलेजों में बीएड की पढ़ाई बंद होने की स्थिति बन गई है। इस संबंध मे मंगलवार को केयू के कुलपति डा. आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में बीएड कोर्स को संचालित करने वाले सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों की बैठक की गई। इस अवसर पर वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर के ऑटोनोमस स्टेटस होने के कारण उसे नहीं शामिल किया गया। बहरागोड़ा कॉलेज से कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा। कुलपति ने संबंधित कॉलेजों को कोर्स के संचालन के लिए एनसीटीई के निर्धारित फॉरमेट पर मजबूत तरीके से अपना पक्ष रखते हुए अपील करने को कहा। इस अवसर पर केयू के अंगीभूत कॉलेजों ने बीएड कोर्स के संचालन के लिए उपलब्ध संसाधन की जानकारी से कुलपति को अवगत कराया। अन्य विश्वविद्यालयों में बीएड के संचालन की स्थिति की समीक्षा भी की गई। कुलपति ने कॉलेजों के प्राचार्य से एनसीटीई को अपील करते हुए जरूरी संसाधन को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराने के लिए समय प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में कुलपति डा.आरपीपी सिंह, प्रतिकुलपति डा. शुक्ला मोहंती, वोकेशनल सेल के कॉर्डिनेटर डा. एकेउपाध्याय, समेत टाटा कॉलेज, महिला कॉलेज, जेएलएन कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज आदि के प्रचार्य माैजूद थे।

केयू में बीएड रेगुलेशन के लिए बैठक करते कुलपति डा. आरपीपी सिंह