पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 किमी तक खोद दी सड़क, हो रही है परेशानी

16 किमी तक खोद दी सड़क, हो रही है परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंटोप्रखंड अंतर्गत झींकपानी के एसीसी कॉलोनी गेट से लेकर टेंसेरा गांव तक 29 किमी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही है। इसका काम जहां काफी धीमी गति से हो रहा है, वहीं पूरी सड़क को एक तरह से उखाड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों को चाईबासा और झींकपानी आने- जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के कुदामसदा के मनोज लागुरी, टेंसेरे के महेश्वर हेंब्रम, टोंटो के चंद्रमोहन लागुरी, प्रकाश लागुरी ने बताया कि 16 किमी तक सड़क को बीचोंबीच खोद दिया गया है। इससे सड़क पर बोल्डर गिट्टी बिखर गया है। लिहाजा लोगों को आने- जाने में काफी कठिनाई हो रही है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि वाहनों को चलाना तो दूर पैदल साइकिल सवार भी इस पर ठीक से नहीं चल सकते हैं। टोंटो के नवयुवक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के लोगों को इलाज के लिए चाईबासा आना पड़ता है।