शिविर में 75 लोगों का हुआ आॅपरेशन
चाईबासा | रेडक्राॅस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय अशोक जैन की जयंती पर निःशुल्क मोतियबिंद आॅपरेशन का बुधवार को समापन हो गया। इसमें कुल 315 मरीजों का निबंधन किया गया था, जिसमें जांच के उपरांत 75 लोगों आॅपरेशन निःशुल्क किया गया। आॅपरेशन के बाद मरीजों को काला चश्मा, दवाईयां देकर उचित निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर जैन फाउंडेशन के अक्षय जैन, रेखा जैन के साथ-साथ कन्हैया लाल अग्रवाल, इरशाद अली, विकास दोदराजका, निलेश पटनायक, अरूण गोयल, मो. शमीम, अजय मोहता, साकेत गोयल, पंकज चिरानियां, नितिन अग्रवाल, सुरेश सिंह उपस्थित थे।