- Hindi News
- प्रखंडों में नहीं होगी नेटवर्क की समस्या
प्रखंडों में नहीं होगी नेटवर्क की समस्या
चाईबासा | जिलाके सभी प्रखंडों में अब आने वाले दिनों में नेटवर्क की समस्या नहीं होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इन प्रखंडों में नेटवर्क की कनेक्टिविटि लगातार बनी रहे इसके लिए वीसैट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में सभी प्रखंडों में उपलब्ध लाइट की वर्तमान व्यवस्था, बिजली प्राप्त करने के लिए कौन कौन संसाधन उपलब्ध हैं, वीसैट लगाने के लिए भवन का क्या आकार प्रकार है इससे संबंधित सभी जानकारियां मांगी गई है। ताकि वहां होने वाले कार्यो को ऑन लाइन की सुविधा लगातार बहाल किया जा सके।