पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने बनाया स्वयं सहायता समूह, नाम दिया ‘बले सागेन’

महिलाओं ने बनाया स्वयं सहायता समूह, नाम दिया ‘बले सागेन’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा | बिरसाके तत्वावधान में सदर के मडकमहातु पंचायत अंतर्गत पुराना चाईबासा के बारीपुकरी में सुखमती देवगम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में महिलाआें ने स्वंय सहायता समूह का गठन किया। जिसका नाम बले सागेन महिला समिति रखा। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुनी देवगम, सचिव मुक्ता खंडाइत, कोषाध्यक्ष सुखमती देवगम को बनाया गया। जबकि नामसी देवगम, पी देवगम, मुक्ता देवगम और साेमबारी देवगम को सदस्य बनाया गया। बबिता पूर्ति ने कहा कि समूह से जुड़कर अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है। महिलाओं काे किसी काम की अभाव में पैसा की जरूरतों को समिति द्वारा पूरा किया जाएगा। इसके अलावा हमारे क्षेत्र में जाे भी संपदा है उसका सही उपयोग कर या व्यवसाय कर हम अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है। मौके पर सुनील पूर्ति सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।