नागरिक सेवा के लिए प्रशिक्षण आज
चाईबासा | ई-नागरिकसेवा के लिए माधव सभागार में गुरुवार को सभी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रांची से आए पदाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को भी शामिल होने की अपील की गई है। ताकि विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित नागरिक सेवा से संबंधित जानकारी प्राप्त किया जा सके। गुरुवार को यह प्रशिक्षण शिविर सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगी।