- Hindi News
- गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने रैमसन डेवलपर्स को हराया
गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने रैमसन डेवलपर्स को हराया
जमशेदपुर | चाईबासामें चल रहे अंतर संस्थानिक क्रिकेट लीग में बुधवार को गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने रैमसन डेवलपर्स को दो विकेट से हरा दिया। बिरसा मुंडा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए रैमसन डेवलपर्स ने 39.2 ओवर में 180 रनों के स्कोर पर सभी विकेट गंवा दिए। आदित्य राज ने छह चौके और एक छक्का की मदद से 52 रन बनाए। अरविंद रघु ने 30 रन, महफूज आलम ने 22 रन, प्रतीक रंजन ने 22 रन बनाए। अभिषेक कुमार ने तीन विकेट लिए। चिरंजीवी और माया शंकर ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। गुरुदेव कंस्ट्रक्शन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.4 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। राकेश यादव ने 68 रन, आशुतोष कुमार ने छह चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए।