दो हार्डकाेर नक्सली समेत चार गिरफ्तार
जिलापुलिस की सतर्कता से एक बार फिर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने में असफल रहे। सोनुवा थाना क्षेत्र के सरजोमहातु जंगल से शनिवार रात गिरफ्तार किए गए नक्सलियों ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। वाहन चेकिंग करने के दौरान उतर कर भागने वालेे दो लोगों की तलाशी ली गई। इसमें एक ने अपना नाम उपेन्द्र पासवान उर्फ नवीन बताया। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक मोबाइल सौ रुपए और नंदा विश्वकर्मा से एक लोडेड देशी कट्टा, दो मोबाइल और 2140 रुपए बरामद किए गए। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार नक्सली उपेन्द्र पासवान उर्फ नवीन ने पुलिस को बताया कि वह 10 साल जेल की सजा काट चुका है और बम बनाने में माहिर है। -शेष पेज 11 पर
चाईबासा के मुफ्फसिल थाना में घटना की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी।