एसोसिएसन के पुनर्गठन की अगली तिथि 22 को
चाईबासा| सदरथाना स्थित संघ भवन में एसोसिएशन की पुनर्गठन को लेकर एक बैठक केंद्रीय प्रतिनिधि अक्षय राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अपरिहार्य कारणों से चुनाव काे स्थगित करते हुए सर्वसम्मति से आगामी 22 फरवरी काे तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में सदर थाना प्रभारी अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास एवं केंद्रीय सदस्य जयपाल सिरका सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।