विकास योजनाओं की समीक्षा आज
चाईबासा| रविवारको डीआरडीए कार्यालय में दिन भर मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई। गौरतलब है कि सोमवार को विकास विभाग के संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्वारा जिले के विकास की समीक्षा की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक होगी। इसकी तैयारी के लिए दिन भर रविवार को डीआरडीए कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। इस दौरान मनरेगा योजनाओं समेत अन्य विकास योजनाओं लेबर बजट का खाका खींचा गया।