- Hindi News
- शरीर के अंदर ही हैं राम रावण: नारायण दास
शरीर के अंदर ही हैं राम रावण: नारायण दास
रामकथा के अंतिम दिन रविवार को बाल तपस्वी नारायण दास ने लोगों को भक्त के बारे में बताया। उन्होंने राम रावण युद्ध को वास्तविक अध्यात्मिक तत्व को बताया कि हमारे अंदर भी राम और रावण है। दोनों में हमेशा जीवन भर संघर्ष होता रहता है। इस दौरान तिलकों उत्सव में पुष्प वर्षा किया गया। सभी राम भक्त अबीर-गुलाल अापस में लगाए। सभी भक्त भजन से झूम उठे। कथा समाप्ति के आरती में समाजसेवी राजकुमार साह, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, किशन सिंघानियां, विधायक दशरथ गागराई, जय प्रकाश मुंधड़ा, विकास गाेयल आदि उपस्थित थे।