- Hindi News
- यहां से गुजरेगी नेपाल इंडो रैली, खर्च होंगे 3.5 करोड़
यहां से गुजरेगी नेपाल-इंडो रैली, खर्च होंगे 3.5 करोड़
पुरीसे शुरू होने वाली भारत- नेपाल इंडो रैली कोल्हान के हाता- तिरिंग होते हुए गुजरेगी। इसमें शािमल कारों की सुरक्षित यात्रा के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ 220 के हाता- तिरिंग मार्ग पर बिटमेंस कारपेट बिछाया जाएगा। यह काम चाईबासा प्रमंडल के एनएच द्वारा कराया जाएगा। इस पर कुल 3.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। हालांकि इस काम के लिए सिर्फ एक ही एजेंसी द्वारा टेंडर डाला गया है। इससे टेंडर फाइनल नहीं हो सका है। टेंडर को फाइनल करने के लिए एनएच विभाग को मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। इसके बाद ही टेंडर फाइनल होगा। एनएच के प्रमंडलीय कार्यालय द्वारा टेंडर को अप्रूव कराने के लिए मंत्रालय भी भेज दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सड़क पर विटमेंस कारपेट बिछाने में कम से कम 13 दिन लगेंगे। लिहाजा इसकी तैयारी अभी से ही की जा रही है। रैली के गुजरने को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। कई लोग रैली देखने की तैयारी करने लगे हैं। एनएच का प्रमंडलीय कार्यालय भी रैली में शामिल होने वालों की सहुलियत को लेकर सजग है।
ऐसे गुजरेगी रैली
यहरैली ओड़िसा के पुरी से शुरू होगी, जो नेपाल तक जाएगी। इसी माह के 26- 27 फरवरी को निकलने वाली इस रैली के िलए हाता- तिरिंग मार्ग के एनएच 220 को चकाचक किया जाएगा। पुरी से शुरू होने वाली यह रैली हाता- तिरिंग होते हुए जमशेदपुर, चौका, चांडिल, रामगढ़, हजारीबाग, बरही होते हुए पटना- मुजफ्फरपुर के रास्ते नेपाल पहुंचेगी।
ऐसेहोगा काम
विटमेंसकारपेट बिछाने के लिए सड़क पर एक लेयर अलकतरा डाला जाएगा। इससे उबड़- खाबड़ सड़क पूरी तरह से समतल हो जाएगी। सड़क के समतल होते ही वाहनों को दौड़ाने में सहुलियत होगी वाहन हिचकोले नहीं खाएंगे। इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटना की आशंका खत्म हो जाएगी।