प. सिंहभूम जमशेदपुर फाइनल में
जमशेदपुर| पश्चिमसिंहभूम और जमशेदपुर की टीमें अंतर जिला अंडर 19 महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। चाईबासा में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में प. सिंहभूम ने रांची को एक रोमांचक मैच में 13 रनों से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जमशेदपुर ने सिमडेगा को एकतरफा मुकाबला में 10 विकटों से पराजित कर दिया। पहले सेमीफाइनल में प. सिंहभूम के बल्लेबाजों ने निर्घारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में जमशेदपुर की टीम ने सिमडेगा को 10 विकटो से पराजित किया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में आठ विकेट खोकर 74 रन बनाए। जीत के लिए 75 रनों का पीछा करते उतरी जमशेदपुर की टीम मात्र 7.5 ओवरो में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाए और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया। जमशेदपुर की बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज दिव्यानी प्रसाद ने 30 गेंदो तीन चौकों की मदद से नाबाद 28 रन एवं दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज 18 गेंदो पर नाबाद 27 रन बनाए। वुमेन आॅफ द् मैच का पुरस्कार जमशेदपुर की रितु कुमारी को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मैच पर्यवेक्षक कानू चक्रवर्ती ने प्रदान दिया।