- Hindi News
- सर्किल इंस्पेक्टर ने किया थाना का निरीक्षण
सर्किल इंस्पेक्टर ने किया थाना का निरीक्षण
सदरके सर्किल इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने मंगलवार को मुफ्फसिल थाना का निरीक्षण किया। मौके पर श्री कुमार ने मुफ्फसिल थाना के सारे रजिस्टरों की जांच के उपरांत समीक्षा की और थाना प्रभारी महेंद्र दास को कई निर्देश दिए। श्री कुमार ने कहा कि रूटीन प्रक्रिया के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में थाना के सारे रजिस्टर की समीक्षा की जाती है। साथ ही इसके रख-रखाव पूर्व में जो निरीक्षण किया गया उसका अनुपालन किया गया या नहीं इसकी जांच की जाती है। इस अवसर पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी महेंद्र दास थाना के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।