योजनाओं की दी गई जानकारी
चाईबासा | समेकितसहकारी विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में आईसीडीपी के द्वितीय फेज की शुरूआत करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को सिंहभूम केंद्रीय सहकारिता बैंक में आयोजित कार्यशाला में जिले के सभी लैंपस सहकारी समितियों के सचिव अध्यक्ष ने इस योजना की जानकारी दी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज, राइस मिल, लघु वन पदार्थ, लाह खेती, मिनरल वाटर, डेयरी सहकारी समितियां, प्रारंभिक हैंडलूम समितियां, पोल्ट्री सहकारी समितियों के चयन उसकी प्रोफाइलिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।