वाहन चालक संघ की बैठक 10 मार्च को
चाईबासा| सदरअस्पताल परिसर में मंगलवार को ममता वाहन चालक संघ की बैठक रंजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विभिन्न प्रखंडों के ममता वाहन चालकों ने बकाया राशि एवं अन्य विषय के बारे में विचार विमर्श किया गया। वहीं अगली बैठक 10 मार्च को करने का निर्णय लिया। बैठक में आनंद करजी, मो मुस्ताक, मो जाकिर, रमेश तिरिया, संजीत तिरिया, दिनेश गुप्ता, नटवर लाल महतो आदि उपस्थित थे।