आप की जीत पर जमकर हुई आतिशबाजी
चाईबासा| दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविकांत नेवटिया के नेतृत्व में पिल्लई हॉल चौक के पास मंगलवार को जमकर आतिशबाजी की। साथ ही एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। नेवटिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। मौके पर मुख्य रूप से विकास झा, निर्मल चिरानियां, नितिन परमार, देबजीत चटर्जी, शशि नेवटिया, दिलीप चिरानियां, संजय ठाकुर, उमेश कुमार संजय आदि मौजूद थे।