- Hindi News
- आत्महत्या के मामले में नया मोड़, हत्या का मामला दर्ज
आत्महत्या के मामले में नया मोड़, हत्या का मामला दर्ज
चाईबासा| सदरथाना अंतर्गत सदर बाजार में सोमवार को 18 वर्षीय मनीष गुप्ता उर्फ गोलू के आत्महत्या के मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया है। इस संबंध में मृतक मनीष के पिता तपन गुप्ता ने सदर थाना में 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने अपना साला संजय गुप्ता, प|ी उषा देवी, मनोज गुप्ता की प|ी जिमी देवी एवं साली पुतुल कुमारी को हत्या का अारोपी बनाया है। तपन गुप्ता ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि ससुर स्व. नारायण प्रसाद साहू ने मेरे बेटे मनीष गुप्ता उर्फ गाेलू को बचपन से अपने पास रख कर पढ़ाई करवा रहा था। ससुर के निधन के बाद इधर कुछ माह से ससुराल वालों बेटे काे तंग करते थे। सोमवार काे 11 बजे के करीब मेरा साला संजय गुप्ता, प|ी उषा देवी, मनोज गुप्ता, प|ी जिमी देवी साली पुतुल कुमारी ने मिलकर मनीष का गला दबा कर हत्या कर दी। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।