जंगली हाथी की हत्या की आशंका
चाईबासा. तांतनगरओपी अंतर्गत रोलाडीह स्थित चिरचि जंगल में सड़ा गला जंगली हाथी का शव देखे जाने की खबर है। शव पूरी तरह सड़ गल गया है। हाथी के दोनों दांत गायब हैं। घटना स्थल पर इधर उधर खून के छींटे पड़े हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हाथी की हत्या की गई है। फिलहाल इस घटना की जानकारी वन विभाग को भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व तक उक्त जंगल में 30, 40 की संख्या में जंगली हाथियों का समूह विचरण कर रहा था।