पंचायत समिति का होगा परिसिमन
2011 की जनगणना के आधार पर अब वार्ड पंचायत समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के बीडीओ सुपरवाइजरों को परिसीमन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। नए परिसीमन के आधार पर ही आने वाले पंचायत चुनाव के दौरान वार्डों की संख्या पंचायत समिति की संख्या का निर्धारण होगा। हालांकि परिसीमन के दौरान पंचायत की स्थिति पूर्व की ही भांति रहेगी। जिला में वर्तमान में 216 पंचायत, 2200 वार्ड 23 जिला परिषद के सदस्य हैं। परिसीमन में वर्तमान पंचायत की संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, वे पूर्व की भांति ही अपना काम कर सकेगा। जबतक कि उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता है। प्रशिक्षण में बताया गया कि पिछला पंचायत चुनाव 2001 की जनगणना के आधार पर कराया गया था। जबकि आने वाला पंचायत चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर होगी। पंचायतों में आबादी बढ़ने से नए सिरे से वार्डों का गठन किया जाएगा। साथ ही बढ़ी हुई आबादी के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी उमा महतो सभी प्रखंडों से आए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपरवाइजर मौजूद थे।
ऐसेहोगा गठन : 5हजार आबादी पर बनेगा पंचायत समिति। पंचायत की आबादी नए जनगणना के आधार पर 5 हजार से अधिक होगी, वैसे पंचायतों में दो पंचायत समिति का गठन होगा।
50हजार की आबादी पर जिला : परिषदका सदस्य बनेगा। प्रखंड जहां की आबादी 60 हजार की होगी, वहां दो जिला परिषद के सदस्य के लिए सीटों का निर्धारण होगा।