जेएससीए अंडर 16 का फाइनल कैंप आज से
जमशेदपुर. चाईबासामें रविवार से शुरू हो रहे अंडर 16 के फाइनल कैंप के लिए 23 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। जमशेदपुर के छह, धनबाद और बोकारो के चार-चार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। सात अक्टूबर को टीम की घोषणा कर दी जाएगी। यह जानकारी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सहायक सचिव असीम कुमार सिंह ने शनिवार को दी।
संभावित खिलाड़ियों के नाम : आदित्यसिंह, अपूर्वा आनंद, सूरज कुमार, विशाल कुमार (सभी बोकारो), आदर्श श्रीवास्तव, आदित्य नारायण, शैलेश कुमार, श्रेष्ठ (सभी धनबाद), सिद्धार्थ कुमार (गोड्डा), निखिल राज (हजारीबाग), आशीष कुमार, चंदन मुखी, हेमंत कुमार, जुनैद अशरफ, मनीषी और उमंग सेठी (सभी जमशेदपुर), रौशन कुमार (लोहरदगा), पंकज कुमार, श्रेष्ठ सागर, पंकज यादव (सभी रांची), नयन प्रकाश (साहबगंज), विश्वजीत सिंह और मदन बोदरा (दोेनों पश्चिम सिंहभूम )।