राजभवन का आदेश
केयू दर्ज कराए नामजद प्राथमिकी
जमशेदपुर. कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह की पिटाई मामले में राजभवन ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने केयू के वीसी डाॅ आरपीपी सिंह को आदेश जारी कर कहा है कि घटना में शामिल कथित छात्र नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। नामजद प्राथमिकी नहीं कराने से चाईबासा पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में असमर्थ है। विशेष शाखा की रिपोर्ट के अनुसार, घटना का प्रमुख आरोपी प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री का खास है। वह टाटा कॉलेज, चाईबासा के हाॅस्टल में वर्षों से रह रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले जमशेदपुर के दो बीएड काॅन्ट्रेक्ट टीचर चाईबासा में कथित छात्र नेता से मिले थे।