पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटना पकरीया गांव की, विधायक ने दी सहायता राशि

घटना पकरीया गांव की, विधायक ने दी सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव निकालकर होगा पोस्टमार्टम : थाना प्रभारी

वज्रपात से एक की मौत

थाना क्षेत्र के पकरीया ग्राम में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात आठ बजे की है। घटना के संबंध में मृतक की प|ी कमला देवी ने बताया कि पकरीया निवासी रामू पासवान (35 वर्ष) रात में पेशाब करने घर से बाहर गया था। जैसे ही वह घर से निकला, उसके ऊपर वज्रपात हो गया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विधायकने दी सहायता राशि : घटनाकी खबर सुनकर शनिवार की सुबह पांकी विधायक सह जेएसएमडीसी अध्यक्ष विदेश सिंह ने मृतक की प|ी एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

मौके पर उन्होंने मृतक की प|ी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया। इसके साथ साथ उन्होंने अपनी ओर से दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। वहीं विधायक सह जेएसएमडीसी अध्यक्ष ने मृतक की प|ी को इंदिरा आवास तथा विधवा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पकरीया पंचायत के मुखिया एजाज अहमद खां ने भी मृतक की प|ी को दो हजार रुपए की सहायता राशि दी। मौके पर बीडीओ संदीप भगत, सितारे खां, दिलावर खां, अरविंद सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।