पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालच में 47500 गंवा बैठा उपेंद्र चौधरी

लालच में 47500 गंवा बैठा उपेंद्र चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के पिछड़े निवासी उपेंद्र कुमार चौधरी ठगी का शिकार हुआ है। उसके मोबाइल पर फोन आया कि आप इनाम के लिए चुने गए हैं। आप तत्काल 25 हजार रुपए बताए गए एकाउंट में डालें उपेंद्र कुमार ने मांगी गई रकम को एकाउंट में डाल दी। पुन: दूसरी बार फोन कि 22 हजार पांच सा रुपए और दें ताकि आपके टाटा सफारी रजिस्ट्रेशन करा दिया जा सके। उसने कुल मिलाकर 47 हजार पांच सौ रुपए बताए गए एकाउंट में दे दी। उसके बाद मोबाइल से बात करना चाहा तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। थक हारकर उपेंद्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।