पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागे लड़का लड़की रांची में पकड़े गए

भागे लड़का-लड़की रांची में पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | थानाक्षेत्र के चैनपुर बाजार बस्ती से भागे दो समुदाय के लड़का-लड़की को रांची आईटीआई के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में लड़की के पिता ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उनकी बेटी रविवार सुबह पांच बजे घर से गायब हो गई है। प्राथमिकी में साजिद, उसके पिता खालिद उसकी मां और भाई सहित उसके अन्य सहयोगी जफरोज, छोटन और तबरेज को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही पर छापामारी कर रांची पुलिस के सहयोग से लड़की के साथ आरोपी साजिद खां को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी दोनों के बीच संबंध को लेकर दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में बातचीत कर विवाद का निपटारा किया था। लेकिन इसके बाद आज सुबह दोनों घर से फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि दोनों को पकड़ लिया गया है। लड़की के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। दोनों को रांची से चैनपुर लाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व भी शाहपुर से एक नाबालिग लड़की को अमजद नामक लड़के द्वारा भगाकर ले जाने का मामला चैनपुर थाने में दर्ज कराया गया है। इन दोनों का संबंध भी दो समुदायों से है। दोनों अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।