पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या कर शव को खेत में फेंका

हत्या कर शव को खेत में फेंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | थानाक्षेत्र के खुराकला निवासी लखपति चौधरी (40) की हत्या गला दबाकर कर दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उसकी हत्या किसी दूसरी जगह पर कर शव को गांव के ही अरहर के खेत में छुपा दिया गया था। ग्रामीणों ने शनिवार को अरहर के खेत में गड्ढानुमा जगह में मृतक लखपति चौधरी का शव पड़ा है। इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया है। इधर ग्रामीणों के अनुसार मृतक ने दो शादी की थी। इसके बाद से मृतक अपनी पहली प|ी से विवाद चल रहा था। लोगों को अंदेशा है कि पहली प|ी ने ही उसकी हत्या कर शव अरहर के खेत में फेंक दिया है। थाना प्रभारी राम अनूप ने बताया कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...