ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर की मौत
चैनपुर | थानाक्षेत्र के चोटहासा खरकटी टोला निवासी राधेश्याम चौधरी (40) की मौत शुक्रवार की रात ट्रैक्टर से धक्का लग जाने के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या 7:00 बजे मृतक राधेश्याम मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में पीछे से रहा ट्रैक्टर धक्का मारकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।