चैनपुर में लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार
चैनपुर | वनकर्मियोंने गुप्त सूचना के आधार पर कंकारी गांव में छापामारी कर पिकअप वैन पर लदे 50 पीस सखुआ की लकड़ी वैन सहित जब्त की है। इस मामले में वनकर्मी सरयू राम ने बताया कि लकड़ी की कीमत लगभग 40 हजार रुपए आंकी गई है। वैन (जेएच 03 एच 0751) के चालक मनातु निवासी परवेज अंसारी लकड़ी मालिक कंकारी निवासी नंदु चौधरी को जेल भेज दिया है। छापामारी में पंचम दुबे, महेश उपाध्याय अजय पांडेय शामिल थे।