राशि के अभाव में एमडीएम बंद
महुआडांड़ | राशिके अभाव में प्रखंड के लगभग सभी विद्यालयों में एमडीएम योजना बंद हो गई। इस संबंध में मवि चैनपुर की एचएम मार्सेला बाखला, प्रावि केवरकी केनाटोली की एचएम ग्रेस भाइलेट टोप्पो आदि ने बताया कि वित्तीय वर्ष १४-१५ में अब तक मात्र अप्रैल माह का ही राशि मिली है, उसके बाद से अब तक राशि नहीं भुगतान की गई है। इतना ही नहीं, एमडीएम बनाने वाली संयोजिकाओं का भी मानदेय लंबित है। इस वर्ष के सत्र में मात्र एक माह जून का ही मानदेय मिला है, बाकी महीनों का मानदेय नहीं मिला है। वह गत वर्ष का भी मानदेय लंबित है। शिक्षकों ने बताया कि एमडीएम बंद कर दिए जाने से बच्चों की उपस्थिति भी कम हो गई है।