नाती ही निकला हत्यारा
जमीनी विवाद में फंसाने की साजिश
पुलिसनिरीक्षक टी सुरीन ने बताया कि वृद्ध सोहन सिंह की हत्या उसके ही नाती दीपक सिंह ने एक षडयंत्र रच कर किया है। मृतक सोहन सिंह उसके आरोपी नाती के साथ श्रवण साव का जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। दीपक सिंह ने अपने भाई विनोद सिंह खपीया निवासी लाल बिहारी सिंह राजमुनी सिंह के साथ मिलकर अपने ही नाना की हत्या कर श्रवण साव सहित सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया, ताकि सभी जेल चले जाएं। रामगढ़ पुलिस ने इस मामले को गहनता से जांच करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्या में शामिल अभियुक्त फरार है।
चैनपुर | रामगढ़पुलिस ने अवसाने छेछानी निवासी वृद्ध सोहन सिंह की हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या करने के आरोपी चचेरे नाती दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी कबूल कर लिया है।
इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि वृद्ध सोहन सिंह की हत्या 28 जनवरी को उसके ही नाती दीपक सिंह ने कोकाड़ू ले जाने के क्रम में शराब पिलाकर टांगी से काट कर दी और शव को चुनगा बासंडीह जंगल में छुपा दिया। जानकारी हो कि काफी खोजबीन के बाद 30 जनवरी को पुलिस ने चुनगा बांसडीह के जंगल में शव बरामद किया। मृतक के बेटे देवकुमार ने कोकाड़ू निवासी श्रवण साव, अवधेश, पप्पु, सोहन सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।