युवती के साथ छेड़छाड़, तीन नामजद
रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा गांव के एक 19 वर्ष की आदिवासी युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया गया। लड़की के भाई ने रामगढ़ थाना के मुसरमू निवासी अरविंद यादव, जितेंद्र प्रजापति दिनाबार गांव के सुरेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष सुमन ने बताया कि युवती सतबहिनी नदी में स्थित कुआं से पानी भरने गई थी, तभी अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई।
इसके बाद दुष्कर्म की नीयत से उसे बाइक पर बिठाकर अपराधी जबरने ले जाने लगे। युवती द्वारा शोर मचाने के बाद उसके भाई गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर युवती को बचाया। तबतक सभी आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस छापामारी कर रही है।