पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगढ़ में दो सड़क हादसे, छह घायल

रामगढ़ में दो सड़क हादसे, छह घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। कुछ को हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है। पहला हादसा फोरलेन बाइपास मोड़, कांकेबार में हुआ। यहां रांची से हजारीबाग जा रहे टैंकर ने ट्रेकर को धक्का मार दिया।

इससे ट्रेकर पर सवार रांची रोड के बीसी दत्ता (78), उनकी प|ी देवजनी दत्ता (63), रामगढ़ रानीबागी के मनोज कुमार (45), चैनपुर के शिव सेवक साह (60), उनकी प|ी हेमंती देवी (55) और बेटी आरती देवी (30) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर, चुटुपालू घाटी में बस पलट जाने से कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बाद में वे दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हुए। बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस पलटी। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।