विभिन्न मामले के चार वारंटी गए जेल
चैनपुर | पुलिसने अलग-अलग मामले के चार वारंटी तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें चांदो गांव के नूर मोहम्मद मियां, कुरका के गिरजा महतो, बसरीया के केश्वर सिंह तथा चांदो गांव के फरार अभियुक्त मनोज सिंह का नाम शामिल है। वही चैनपुर पुलिस ने दर्जी मुहल्ला से फरार मुजरिम नाजिर हुसैन को पकड़ तर गढ़वा पुलिस के हवाले किया है।