- Hindi News
- भगवान श्रीराम जगत के दाता हैं : पं. रितेश
भगवान श्रीराम जगत के दाता हैं : पं. रितेश
चैनपुर | चैनपुरबाजार स्थित श्रीराम चरितमानस नवाह्न पाठ परायण महायज्ञ के 44वें अधिवेशन के तीसरे दिन पं. रितेश राय ने संगीतमय प्रवचन से उपस्थित पंडाल में भक्तों को भाव विभोर किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जगत के दाता है। उनकी जीवनी को आज के सामाजिक परिवेश में उतारने की जरूरत है। तभी रामराज की स्थापना हो सकती है। उन्होंने युवाओं को कहा कि भारत का भविष्य उनके कंधे पर है। मनुष्य तभी इंसान हो सकता है जब वह किसी दूसरे के सुख-दुख में काम आवे। प्रवचन के पूर्व भजन की प्रस्तुति अवधेश जी के द्वारा किया गया। शीतल दास, सिन्थेसाइजर पर महेश द्विवेदी, झाल पर रमेश तिवारी रविन्द्र राय ने सहयोग दिया। महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह आचार्य सुवंश पाठक ने रामायण का पाठ कराया। यज्ञ को सफल बनाने में काशी प्रसाद कमलापुरी, आनंद कमलापुरी, प्रदीप कुमार, रिंकू कमलापुरी, निरंजन कमलापुरी, अर्जुन कश्यप ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।