पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैनपुर : मां अम्बे की हुई महाआरती

चैनपुर : मां अम्बे की हुई महाआरती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | शाहपुरचलानी किला स्थित शिव-दुर्गा मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महा आरती कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष बच्चें शामिल हुए। आरती में भक्तिमय माहौल से मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठा। मंदिर के प्रधान पुजारी राजेंद्र मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव मां अम्बे की महाआरती कार्य को संपन्न किया। मिश्र ने कहा कि नवरात्र के पावन इन नौ दिनों में मां भगवती की विशेष महाआरती मंगलवार शनिवार को की जाती है।



जिससे मां खुश होकर भक्तों का कष्ट दूर करती है। महाआरती कार्यक्रम में संजय, छोटू, राजेन्द्र प्रसाद, बेचन प्रसाद, विजय प्रसाद, पिंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।