पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की दबिश के बाद भागे नक्सली, लोडेड भरठुआ बरामद

पुलिस की दबिश के बाद भागे नक्सली, लोडेड भरठुआ बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | चैनपुररामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से चैनपुर रामगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर बाड़ीझरिया के पिंटू सिंह उर्फ नंदलाल सिंह के घर से लोडेड भरठुआ बंदूक बरामद किया है। इस मामले में डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाड़ीझरिया गांव में नवगठित एसटीपीसी के कमांडर महेश भुइयां उर्फ महेश जी सभी नक्सली बांड़ीझरिया में जमा होकर किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के लिए रणनीति बना रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर टी सुरीन के नेतृत्व में छापामारी के लिए टीम गठित की गई। और पुलिस बांड़ीझरिया गांव पहुंची। इसकी भनक लगते ही सभी नक्सली फरार हो गए। और पुलिस ने उक्त स्थल से बंदूक बरामद किया। चैनपुर थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि हाल में ही एसटीपीसी का गठन महेश भुइयां के द्वारा किया गया है। महेश भुइयां पहले टीपीसी में था। बाद में वह रौशन जी के साथ टीपीसी टू में चला गया। हाल के दिनों में पुलिस ने रौशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिये जाने के कारण महेश ने अपना एसटीपीसी का गठन किया। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में नक्सलियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस छापामारी में लगी हुई है।