पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री मिले मृतका के बच्चों से

मंत्री मिले मृतका के बच्चों से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | सलतुआगांव में अपराधियों द्वारा मारी गई प्रेमा देवी के तीनों अबोध बच्चों से सोमवार को मंत्री केएन त्रिपाठी ने मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि चैनपुर में आतंक का पर्याय बने अपराधी संगठनों जेजेएमपी, टीपीसी, एसटीपीसी के अपराधियों को सबक सिखाऊंगा। उन्होंने भुक्तभोगी परिजनों को आश्वासन दिया है कि नक्सली हिंसा में मारे जाने पर जो भी सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रावधान है, उसके तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। आगे केएन त्रिपाठी ने कहा कि आज लोग नक्सलियों का सहारा लेकर सत्ता में आना चाहते हैं। मंत्री ने चैनपुर थाना पहुंच कर डीएसपी अजय कुमार थाना प्रभारी संजय मालवीय को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बाकी नामजद आरोपी को पकड़ें।

फोटो 16