पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर खनन क्षेत्र में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

पत्थर खनन क्षेत्र में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासारामके समीप करवंदिया पत्थर खनन क्षेत्र सोमवार की सुबह अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो गुटों के दर्जनों लोग हथियारों से लैस होकर एक दूसरे की ओर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची सासाराम पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस को देखते ही हथियार बंद लोग फरार हो गए। तत्काल सीआरपीएफ जवानों की एक कंपनी बुलाई गई। जो खनन क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। गोली बारी की इस घटना में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद छापेमारी कर रही पुलिस आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ली है। घटना को लेकर पुलिस का कोई भी पदाधिकारी जानकारी देने से कतरा रहा था। हालांकि सोमवार सुबह हुई फायरिंग के बाद करवंदिया में दहशत का माहौल है।

ट्रेन डकैती करने वाला दो धराया

सासाराम|डेहरी जीआरपी ने गया मुगलसराय रेल खंड पर यात्री ट्रेनों में डकैती सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डेहरी जीआरपी थानाध्यक्ष एके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस दल ने गिरोह के दो सदस्य संतोष चौधरी और अखिलेश उर्फ लवंगवा को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल फोन से कई अपराधियों के नंबर मिले हैं। जिन्हें पुलिस तलाश रही है।



जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि कैमूर जिला के चैनपुर हाटा निवासी संतोष चौधरी लवंगवा पर ट्रेन डकैती के आधा दर्जन मामले विभिन्न रेल थाना में दर्ज हैं।