पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वाहन लुटेरे धराए

दो वाहन लुटेरे धराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुरपुलिस ने सोमवार को वाहन लुटेरा गैंग के दो लुटेरों को पकड़ कर एक बड़ी सफलता हासिल की। चैनपुर पुलिस अगर मौके वारदात पर नहीं पहुंचती तो लुटेरे स्कार्पियो चालक की हत्या कर गाड़ी लूट कर भाग जाते। पुलिस ने बताया कि वाहन लुटेरा पाटन किसुनपुर निवासी सुदर्शन कुमार मिश्रा मुकेश कुमार सिंह ने 21 सितंबर को गढ़वा रंका मोड़ के पास स्कार्पियो जेएच 14 बी 4402 के ड्रावर इजराइल अंसारी से डालटनगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए 12 सौ रुपए भाड़ा में तय करते गाड़ी को डालटनगंज के लिए रात्रि आठ बजे रवाना हुए।

इसी दौरान रास्ते में तंडवा के पास शराब भी पीया और स्टेशन पहुंच कर पुन: दोनों लुटेरों ने गढ़वा वापस लौटने की बात ड्राइवर को कहा। कुछ देर बाद सभी गढ़वा के लिए निकल पड़े, रास्ते में मंगरदाहा घाटी के पास पेट्रेाल पंप के समीप दोनों लुटेरों ने स्कार्पियो को टॉयलेट के बहाने रोका। उसके बाद ज्योंही ड्राइवर इजराइल अंसारी गाड़ी स्टार्ट करता है वेसे ही पीछे बैठे लुटेरा सुदर्शन मिश्रा ने एक तार से उसे गर्दन में फंसाकर हत्या करना चाहा, वह चिल्लाते हुए किसी तरह गाड़ी से निकल कर भागा। ठीक उसी वक्त पुलिस गश्ती जीप पहुंची उसे देख देानों लुटेरा भागने में सफल रहे। पुलिस ने वाहन चालक को लाकर पूछताछ की और तफ्सीफ में जुट गई।

गिरफ्तार वाहन लूटेरों के साथ चैनपुर पुलिस।

मोबाइल ट्रेस से धराए लुटेरे

थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया कि दोनों वाहन लुटेरों को मोबाइल से ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है। सुदर्शन मिश्रा ने पाटन के सेठा गांव निवासी तसलीम अंसारी के नाम का मोबाइल सिम इस लूट कांड में इस्तेमाल किया था। उससे वह स्कार्पियो ड्राइवर से कई बार बात की थी। इसी नंबर के अधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इसे अंतिम अंजाम देने वाले एसआई राकेश रवि गुरुचरण किसकू का नाम शामिल है। स्कार्पियो मालिक मुस्लिम अंसारी गढ़वा निवासी को गाड़ी सौंप दी गई है।