मंडल अध्यक्ष बने कुलबुल
चैनपुर | भाजपामंडल अध्यक्ष का चुनाव पथरा बेसिक स्कूल के मैदान में चुनाव प्रभारी विजय ओझा के अध्यक्षता में किया गया। सर्वसम्मति से पूर्वडीहा के मुखिया कुलबुल दुबे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष पद के लिए कुलबुल दुबे ने ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। मौके पर भाजपा नेता जय दुबे, धीरेंद्र दुबे, आनंद सिंह, संतोष कुमार सिंह जमुना राम, अनुज सिंह, अखिलेश, विकास सहित कई भाजपा के लोग शामिल थे।