पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या कर शव को छुपाने के मामले में नौ पर दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

हत्या कर शव को छुपाने के मामले में नौ पर दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | थानाक्षेत्र के खुरा कला निवासी लखपति चौधरी की गला दबाकर हत्या कर उसके बाद शव को खेत में छुपा देने के मामले में मृतक के पिता गणेश चौधरी ने नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि सभी आरोपी एकमत होकर साजिश रचते हुए उसकी हत्या गला दबाकर करदी। इसमें रामचंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी गढ़वा मेराल एवं बीगन चौधरी, महेश चौधरी, लक्ष्मीनिया देवी, चैनपुर रमदा तथा लगन चौधरी, हकीम चौधरी, राजकुमार चौधरी, सुगीया खुरा कला निवासी हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। मालूम हो कि लखपति चौधरी की हत्या शुक्रवार की रात कर अरहर के खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।

खबरें और भी हैं...