दुर्घटना में तीन घायल, एक गंभीर
चैनपुर | थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार की शाम बाइक दुर्घटना में तीन घायल हो गए। बाइक पर सवार तीनों युवक नशे की हालत में थे। तीनों घायल युवक क्षेत्र के चटीपार निवासी मनोज कुमार, गोविंदा पासवान एवं सोनू रजक है। इस घटना मे सोनू की हालत गंभीर है। पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।