चैनपुर में पुलिस जवान ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली, मौत
थानाक्षेत्र के शाहपुर स्थित बिरसा नगर निवासी आरक्षी अनूप लकड़ा (40) ने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार आत्महत्या कर ली। अनूप जमशेदपुर में आरक्षी के पद पर कार्यरत था। उसे कुछ दिनों पहले सस्पेंड किया गया था। एक सप्ताह पूर्व अपने घर बिरसा नगर आया था। परिवार वालों ने बताया कि वह गुरुवार को अपने कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान खुद को सीने में गोली मार ली। गोली सीने के आर-पार होते हुए पलंग के पटरे में जा घुसी। परिजनों के अनुसार आत्महत्या दिन के तीन बजे के आसपास हुई। उस समय घर के सभी लाेग बगल के सहोदय विद्यालय में बाल समागम कार्यक्रम में गए हुए थे। घरवाले शाम पांच बजे के आसपास घर आए तो देखा कि अनूप लकड़ा मृत हालत में पड़ा हुआ है। परिजनों ने तुरंत चैनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए रिवॉल्वर 09 जेएसआर मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। एसआई बी पुर्ती ने बताया कि घटना हत्या की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह सर्विस रिवॉल्वर अपने घर कैसे लेकर आया इसकी भी जांच पड़ताल की जाएगी।