पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं विधायक : त्रिपाठी

आरोपी को संरक्षण दे रहे हैं विधायक : त्रिपाठी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलतुआ में ग्रामीणों को संबाेधित करते पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी।

चैनपुर | अपराधियोंको संरक्षण देकर बचाया जा रहा है। यह सब हम नहीं होने देंगे। बिना तनख्वाह के विधायक हैं हम। उक्त बातें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने सलतुआ गांव में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चांदो सलतुआ में पुलिस पिकेट स्थापित किए बिना चैन नहीं लेंगे। क्यों झारखंड विधानसभा का घेराव करना पड़े। यहां के ग्रामीणों को भय दिखाकर बोगस वोटिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि हमारी आेरिजिनल वोट से हार नहीं हुई है। बोगस वोटों से हराया गया है। सलतुआ में दुष्कर्म और हत्या प्रकरण के अपराधी अजय चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, रविंद्र चौरसिया पथरा क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। लेकिन संरक्षण के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डालटनगंज में बहुत जल्द चुनाव होने वाला है। जीतने के बाद एसपी की तरह भूमिका निभाएंगे ताकि क्षेत्र में अमन शांति रहे। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री सिर्फ दिल्ली का दौड़ लगाने में लगे हैं। सरकार शिथिल पड़ गई है। कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। जिससे जनता में काफी आक्रोश है। मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों के कई योजनाएं सरकार ने बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि चांदों सलतुआ गांव में पुलिस पिकेट स्थापित के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर छत्रधारी सिंह, द्वारिका प्रसाद, बृजू सिंह, गुलाब प्रसाद, शंभू सिंह, अनूप सिंह, कमख्या तिवारी, सलामुदीन खां, शेखर पांडेय, कौशल तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

पदयात्राकल से : पूर्वमंत्री केएन त्रिपाठी ने सलतुआ चांदो में पुलिस पिकेट स्थापित को लेकर मंगलवार से 30 किमी के दर्जनों गांव से पदयात्रा करते हुए कमीश्नर से मिलेंगे। उनकी बातें नहीं मानी गई तो वे हजारों की संख्या में विधानसभा के समक्ष धरना देंगे।