प्रेमी जोडी को थाना परिसर में कराई शादी
प्रेमी जोडी को थाना परिसर में कराई शादी
चैनपुर | रामगढ़पुलिस ने एक प्रेमी जोड़ी की थाना परिसर स्थित मंदिर में सैकड़ों ग्रामीणों के मौजूदगी में शादी कराई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि बेनीडीह कबरा बथान गांव के रामजी प्रसाद गुप्ता के पुत्र राजेश प्रसाद गुप्ता के साथ गांव के ही नरेश प्रसाद के पुत्री रूपा कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी सूचना पूरे गांव को लगी तो लड़की के पिता ने थाना में शिकायत की। थाना प्रभारी ने दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर मामले की जानकारी ली और कहा कि दोनों पक्ष सजातीय और बालिग हैं। दोनों पक्ष विचार विमर्श के बाद शादी के लिए राजी हुए और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी सम्पन्न कराई। मौके पर गोपाल साव, विधा जासवाल, मनोज, अशोक, नरायण प्रसाद, सत्यनरायण, सहित लड़का लड़की के परिजन मौजूद थे।