पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ साल बाद धराया हत्या का आरोपी

नौ साल बाद धराया हत्या का आरोपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय मालवीय एसआई राकेश रवि ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरिनामाड़ निवासी व्योमकेश तिवारी 70 वर्ष की हत्या 2005 में टांगी से मारकर कर दी गई थी। मृतक की प|ी शारदा देवी ने गांव के ही किशोर तिवारी, संतोष तिवारी एवं मुंशी विफन मल्लाह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिसिया कारवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया। 13 माह जेल काटने के बाद किशोर तिवारी विफन मल्लाह की मुलाकात रबदा केवाल टोला के भरदूल चौधरी से हुई। इसके बाद व्योमकेश तिवारी की हत्या का कारण पता चला। पता चला कि भरदूल चौधरी एवं उदय चौधरी ने लाठी-डंडा से मारपीट करते हुए टांगी से काट कर शव को कुआं में फेंक दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि ब्योमकेश तिवारी के खेत से खैर की लकड़ी काट रहा था तभी तिवारी ने दोनों के साथ गाली गलौज की। इससे नाराज होकर दोनों ने टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को नदीपार ले जाकर तेतरडीह गांव के कुएं में डाल दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि डीआईजी आरके धान के निर्देश पर अनुसंधान किया जा रहा है।

जानकारी देते थाना प्रभारी पकड़ा गया अपराधी।